रेस 3 के बाद दबंग से पहले सलमान खान का बिग सरप्राइज,धमाकेदार एंट्री
Recommended Video

सलमान खान ने रेस 3 के साथ बॅाक्स आॅफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। लेकिन ईद का मौका सलमान के टीवी शो दस का दम के पहले वीक के लिए फ्लॅाप साबित हुआ।
टीआरपी रेटिंग में सलमान के इस बहुप्रतिक्षित शो को टॅाप 20 शो में भी जगह नहीं मिली। लेकिन दूसरे वीक में लगता है दस का दम दर्शकों को बटोरने में कामयाब रहा है।

जी हां, हाल फिलहाल कई टीवी शो लांच हुए। प्रमुख तौर पर नागिन 3 और दस का दम का इंतजार दर्शकों को काफी रहा है।नागिन को पहले वीक में दर्शकों ने 10 मिलियन की टीआरपी दी है।
वहीं दूसरे वीक में 9.3 मिलियन की टीआरपी मिली है। इन सबके बीच पहले वीक में अपने खराब रेटिंग के बाद दस का दम को दूसरे वीक में कुल मिलाकर 2.6 मिलियन की रेटिंग मिली है। सलमान खान का यह शो टॅाप 20 शो में 20 नंबर की पोजिशन पर अपनी पकड़ जमाने में कामयाब हुआ है।
यहां देखिए टीवी के सबसे करोड़पति होस्ट की फेहरिस्त


Click it and Unblock the Notifications












