दबंग 3 के बाद सलमान खान करेंगे Bigg Boss 13 की तैयारी, चौंकाने वाली जानकारी !
सलमान खान के टीवी पर सबसे बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास के नए सीजन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि साल 2019 की महज अभी शुरुआत हुई है। ऐसे में एक बार फिर बिग बॅास 13 को लेकर हलचल हो चुकी है। टीवी के इस सबसे लोकप्रिय शो बिग बॅास को लेकर नई अपडेट सामने आयी है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार शुरू से ही लोनावला में इस शो की शूटिंग होती रही है।
वहीं पर इस शो का सेट बनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।मेकर्स ने इस बार रियलिटी शो को लेकर नया लोकेशन चुना है। मेकर्स ने इस बार नई लोकेशन फाइनल कर ली है। सेट के डायरेक्टर उमंग कुमार ने बताया कि उन्होंने नई लोकेशन की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल नई लोकेशन क्या होगी, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिली है। एक वेबसाइट से बातचीत में उमंग ने कहा कि अभी तो हम बिग बॅास मराठी कर रहे हैं। उसकी तैयारी चल रही है। शो बहुत धमाकेदार होने वाला है। इस बार बिग बॅास 13 नई लोकेशन पर जा रहा है।
आपको बता दें कि उमंग कुमार की बेटी विनीता कुमार शो का सेट डिजाइन कर रही है। अभी तक शो की थीम तय नहीं की गई है। आपको बता दें कि इस बार इन सभी को बिग बॅास के लिए अप्रोच किया जा सकता है...


Click it and Unblock the Notifications