सलमान खान 'बिग बॅास 16' अपडेट- टीवी का यह हीरो बनेगा शो के इतिहास का सबसे महंगा कंटेस्टेंट!

बिग बॉस 16 का आगाज अक्टूबर के पहले सप्ताह से होने वाला है । पहले ही इसका एक प्रोमो सामने आ गया है जिसके अनुसार बिग बॅास खुद इस बार गेम खेलते हुए नजर आयेंगे। हर सीजन में टीवी का कोई ना कोई बड़ा चेहरा शो का हिस्सा लाखों की फीस के साथ बनता है। सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, हिना खान, गौहर खान के बाद पिछले सीजन में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जय भानुशाली के बाद बिग बॅास 16 के लिए करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी का नाम चर्चा में है।

Salman Khan

ऐसा माना जा रहा है कि हाई फीस के साथ दोनों को शो के लिए अप्रोच किया गया है।यह छिपा नहीं है कि करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी बिग बॉस के रचनाकारों के शीर्ष नाम रहे हैं। निर्माताओं द्वारा दोनों को सालों से अप्रोच किया गया है लेकिन हमेशा इससे दूरी बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार आखिरकार घर में प्रवेश करने और विवादास्पद रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट रिपोर्ट अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को लगभग 60 लाख की फीस दी गई थी। तेजस्वी प्रकाश ने प्राइज मनी के साथ 15 करोड़ के करीब की कमाई की है। माना जा रहा है कि बिग बॅास 16 में करण पटेल और दिव्यांका को सबसे अधिक फीस दी जा रही है, जो कि बिग बॅास के इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट को दी जाने वाली सबसे अधिक फीस है।

हालांकि यह फीस कितनी होगी, इसे लेकर अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों ने इस शो के लिए हामी भर दी है और वह बिग बॅास के इतिहास के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होने वाले हैं। आपको बता दें कि इस सीजन के लिए निर्देशक साजिद खान का नाम भी चर्चा में हैं, माना जा रहा है कि वह भी इस बार बिग बॅास के घर का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X