Bigg Boss 16 Elimination: बड़ा झटका, घर से बाहर हुआ सबसे प्यारा कंटेस्टेंट,फैंस को रुला देगा ये VIDEO

Recommended Video
Bigg Boss 16 Abdu Rozik Video :बिग बॅास 16 में इस सप्ताह वोटिंग लाइन को बंद कर दिया गया है। इस वीक घर से बेघर होने की प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है। शनिवार के एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है जहां पर अब्दु रोजिक को घर से बेघर होने के लिए बोला गया है।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॅास अब्दु रोजिक को घर से बाहर आने के लिए बोलते हैं। बिग बॅास के इस आदेश को सुनने के बाद सभी कंटेस्टेंट भावुक हो जाते हैं। निम्रत कौर, शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टैन और सुंबुल तौकीर खान को यह सुनकर बड़ा झटका लगता है कि अब्दु रोजिक कैसे शो से बाहर हो सकता है? बिग बॅास सभी घऱवालों के सामने यह घोषणा करते हैं कि अब्दु आप घरवालों से विदा लेकर घर के बाहर आ जाइए। इस प्रोमो में देखा गया है कि यह सुनने के बाद अब्दु रोजिक को भी गहर झटका लगता है।
निम्रत, सुंबुल के आंख में आंसू नजर आते हैं। प्रोमो में अब्दु भी रोता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पा रहा है कि क्या सच में अब्दु रोजिक शो से बाहर हो गए हैं। या फिर बिग बॅास घर के सभी कंटेस्टेंट के साथ कोई प्रैंक खेलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले अब्दु रोजिक की पीठ पर साजिद खान ने आई लव टट्टी लिखा था।
जिसे लेकर अब्दु की टीम ने एक बयान जारी कर निंदा की थी। अब्दु की टीम ने बयान जारी कर बोला है कि हमारी टीम अब्दु के साथ हुए इस मजाक से दुखी और हैरान है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि घरवालों के वोट के आधार पर किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर किया जाएगा। अब्दु रोजिक के बाहर जाने की वजह मेडिकल रीजन भी बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











