ये हैं Bigg Boss 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट, गौहर खान- रुबीना और श्वेता तिवारी की एंट्री !

सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का आगाज 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। जंगल कांसेप्ट के साथ इस बार बिग बॅास 15 का आगाज होगा। हाल ही में बिग बॅास ओटीटी शो खत्म हुआ है। इस शो के भी कई लोकप्रिय चेहरे बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी की विनर लिस्ट से बाहर होकर प्रतीक सहजपाल ने खुद को सबसे पहले बिग बॉस 15 का कंटेस्टेंट बना लिया।

Recommended Video

Bigg Boss 15: Karan Kundra Tejaswi के साथ ये कंटेस्टेंट हुए Salman के शो के लिए Confirmed |FilmiBeat

इसी के साथ जो नाम और सामने आ रहा है वो है निशांत भट्ट का। बिग बॅास ओटीटी के मास्टरमाइंड और रनर अप निशांत भट्ट भी बिग बॉस 15 में तीन पांच करते हुए गेम खेलते नजर आयेंगे। उनका नाम भी बिग बॉस 15 की लिस्ट में तय माना जा रहा है।

Salman Khan, Bigg Boss,

टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा करण कुंद्रा भी सलमान खान के शो में आने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी प्रकाश, असीम रियाज के भाई उमर रियाज, विशाल कोटियन,अकासा सिंह, सिम्बा नागपाल, अफसाना खा, डोनल बिष्ट का नाम कंफर्म बताया जा रहा है।

निशांत भट्ट के साथ उमर रियाज, पंजाब की अफसाना

निशांत भट्ट के साथ उमर रियाज, पंजाब की अफसाना

पंजाबी सिंगर अफसाना खान और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज बिग बॅास 13 सीजन की याद दिला रहे हैं। जहां पर पंजाब से शहनाज गिल आयी थीं। स्वारिगीन फेम तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी का पिछला सीजन कर चुकी हैं, जहां पर उन्होंने अपना रंग बखूबी जमाया था।

बिग बॅास 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

बिग बॅास 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

बिग बॅास 15 सीजन में शामिल होने के लिए ये नाम पूरी तरह से तय हैं लेकिन इसके साथ कई और नाम भी हैं जिस पर अभी भी पर्दा बना हुआ है। बिग बॅास 14 की तरह इस बार भी पिछले सीजन के कई बड़े चेहरे इस शो में कंटेस्टेंट के साथ 15 दिन के लिए रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रुबीना दिलैक, गौहर खान और श्वेता तिवारी की टीम के साथ बिग बॅास 15 की जंगल थीम का आगाज होने वाला है। पिछले साल गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला की टीम के बीच बिग बॅास का गेम शुरू हुआ था।

बिग बॅास ओटीटी के भी कई नामी कंटेस्टेंट की एंट्री

बिग बॅास ओटीटी के भी कई नामी कंटेस्टेंट की एंट्री

इस बार भी कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि बिग बॅास ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल की भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। साथ ही बिग बॅास ओटीटी के भी कई नामी कंटेस्टेंट की एंट्री बिग बॅास की टीआरपी बढ़ाने के लिए की जा सकती है। फिलहाल फैंस के लिए ये सीजन क्या लेकर आता है ये तो 2 अक्टूबर के बाद पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X