Bigg Boss 14 Premiere: ग्रैंड प्रीमियर डेट, कंटेस्टेंट को लेकर बड़ी जानकारी, पलटेगा पूरा गेम !
बिग बॉस 14 के आगाज के लिए तैयार हो जाइए। एक बार फिर से टीवी के इस सबसे कंंट्रोवर्शियल शो की गाड़ी लौट आयी है। बीते कई दिनों से इस शो की झलक कलर्स चैनल पर दिखाई जा रही है। लेकिन अब ये फाइनल हो गया है कि आखिर कब और कैसे होगी बिग बॉस 14 की शुरुआत। हाल ही में चैनल ने इस शो का नया प्रोमो जारी किया है।
जहां पर सलमान खान बता रहे हैं कि 2020 की हर समस्या को चकनाचूर करने का वक्त आ गया है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना के हालात को देखते हुए इस बार बिग बॅास 14 का सीजन प्लान किया गया है। बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को होगा। इस प्रोमो के अनुसार सलमान खान बेड़ियों से बंधे हुए हैं।

मुंह पर मास्क लगा हुआ है। पहले वह मास्क हटाते हैं और बेड़ियां तोड़ते हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना इस खेल में किसी नया ट्विस्ट लेकर आएगा। जैसा कि पहले से कहा जा रहा है कि इस बार 2020 का गेम पलट जाएगा। दूसरी तरफ इस शो के लेटेस्ट कंटेस्टेंट की एक लिस्ट भी लीक हुई है। स्पॅाटबॅाय ने अपनी एक रिपोर्ट में टॅाप कंटेस्टेंट के नाम लीक किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications