..................... Salman Khan Show Bigg Boss 13 singer aditya narayan entry final - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर में दिखा ये सुपरस्टार, अब होगी Bigg Boss 13 में धमाकेदार एंट्री!

बिग बॅास 13 का आगाज महज दो महीने के भीतर होने वाला है। सितंबर के अंत से सलमान एक बार फिर से बिग बॅास 13 के साथ टीवी पर इस कंट्रोवर्शियल शो का आगाज करने जा रहे हैं। इस शो को लेकर कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं।

हाल ही में इस शो से खतरों के खिलाड़ी 9 में नजर आ चुके ये सुपरस्टार और सलमान खान के फेवरेट स्टार की एंट्री होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं सिंगर और स्टार आदित्य नारायण की। आदित्य नारायण को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। शो के निर्माताओं के साथ वह एक मीटिंग कर चुके हैं।

rohit shetty,aditya narayan

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य ने बिग बॅास का हिस्सा बनने का मन पूरी तरह से बना लिया है। आदित्य और निर्माता अभी भी कॅान्ट्रेक्ट के नियमों और शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो गायक-अभिनेता जल्द ही इस शो में दिखाई दे सकते हैं।

फिलहाल आदित्य खतरों के खिलाड़ी 9 के रनर-अप रहे थे। हाल ही वह भारती सिंह के शो खतरा-खतरा-खतरा में भी कई बार दिखाई देते हैं। देखा जाए तो इस साल बिग बॅास 13 में कई बड़े नाम शामिल होने जा रहे हैं। मेकर्स इस साल कई बड़े स्टार्स को फिल्म का हिस्सा बना रहे हैं। बहरहाल,क्या आपको पता है कि बिग बॅास से जुड़ने के बाद कौन कौन सुपरस्टार बन गया है..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X