कंफर्म :Bigg Boss 13 के 12 कंटेस्टेंट- लोकेशन और हॉरर थीम के साथ तगड़ी प्लानिंग !
सलमान खान के शो बिग बॅास 13 को लेकर एक नई अपडेट सामने आयी है। इस शो का आगाज सितंबर से होने वाला है। बैक टू बैक इस शो से जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब इस शो को लेकर अहम और लेटेस्ट जानकारी मिली है। बता दें कि इस बार दर्शकों को कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।
हालांकि अभी तक इस शो के थीम को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॅास 13 को टीआरपी में तगड़ी तरह से खड़ा करने के लिए एक तरफ जहां टॅाप कंटेस्टेंट का चुनाव करने में टीम मेहनत कर रही है।

तो वहीं अब लोकेशन को लेकर भी एक नई अपडेट सामने आयी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार की थीम हॅारर है। एक वेबसाइट ने इसे तय बताया है कि इस बार बिग बॅास का सेट लोनावला में नहीं बनाया जा रहा है। बल्कि इस बार मुंबई के फिल्मसिटी में बिग बॅास 13 का सेट बड़े शानदार तरीके से बनाया जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
गौरतलब है कि बिग बॅास 13 की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। रात 10 से 11 के बीच शो का टेलीकास्ट होगा। वीकेंड का एपिसोड 9 बजे से प्रसारित किया जाएगा। खबर है कि सलमान जोड़ी में इस बार शो को होस्ट कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications