Bigg Boss 13 सलमान को इतनी फीस, विनर को मिलेंगे इतने करोड़, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
सलमान खान का शो बिग बॅास 13 इस बार कई वजह से चर्चा में बना हुआ है। शो की लोकेशन से लेकर कांसेप्ट और कंटेस्टेंट के नाम तक। 12 साल पूरे होने पर बड़े बदलाल शो में किए जा रहे हैं। मेकर्स इस बार टीआरपी में शो को किसी भी तरीके से पीछे नहीं रखने की कोशिश में हैं।
इसी तरह आम कंटेस्टेंट की एंट्री इस बार शो में नहीं की जा रही है। सारा फोकस केवल टॅाप के सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर होगा। जिसके चलते टीवी और बॅालीवुड के कई नाम घर में जाने के लिए लॅाक कर दिए गए हैं। इस बीच ये खबर आ रही है कि इस बार की प्राइज मनी को लेकर भी काफी बदलाव किया गया है।

बिग बॅास के पिछले कई सीजन की प्राइज मनी केवल 50 लाख के करीब रही है। इससे आगे बढ़कर नहीं पहुंच पायी है। मेकर्स इसमें भी बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। जहां सलमान खान की फीस 400 करोड़ पूरे सीजन के लिए बताई जा रही है। वहीं बिग बॅास 13 की प्राइज मनी इस बार 1 करोड़ रखने की योजना बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से टॅाप नाम जोड़ने के लिए ये फैसला लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications