Bigg Boss 13 मेकर्स का बड़ा फैसला, डबल हुई प्राइज मनी, विनर को मिलेंगे इतने करोड़!
बिग बॉस 13 के फिनाले को महज कुछ घंटे बचे हुए हैं। ऐसे में शो की प्राइज मनी को लेकर एक तगड़ी डिटेल सामने आयी है। बिग बॅास 13 का ये सीजन काफी लोकप्रिय रहा है। जहां पर शो की बढ़ती हुई टीआरपी को देखते हुए इसे एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया। ये सीजन चार महीने तक चला। शो को अपने फाइनल कंटेस्टेंट मिल चुके हैं।
आरती सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, असीम रियाज और रश्मि देसाई के साथ शहनाज को मिलाकर ये शो शनिवार 15 फरवरी को अपने विनर के नाम का ऐलान कर देगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार शो की प्राइज मनी कितनी रखी गई है। अधिक बार बिग बॅास के सभी सीजन्स की प्राइज मनी 50 लाख रखी गई है।

अब इसे बढ़ा कर डबल करने का फैसला मेकर्स ने लिया है। इस बार इसकी प्राइज मनी को 1 करोड़ कर दिया गया है। जो कि बिग बॅास के शुरुआती सीजन्स की प्राइज मनी हुआ करती थी। फिलहाल इस पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि बिग बॅास के विनर पर पैसे की बरसात होने वाली है।
शायद, किसी एक कंटेस्टेंट को शो छोड़कर पैसे का बैग ले जाने का पर्याय भी दिया जाए। कुल मिलाकर देखा जाए तो फिनाले की रेस सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच मानी जा रही है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस ऐतिहासिक सीजन का विनर होगा। फिलहाल इसके लिए शनिवार की रात का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications