Bigg Boss 13 में होगी बॅालीवुड की इस बोल्ड स्टार की एंट्री, 11 साल पहले किया था डेब्यू

सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॅास 13 को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें छाई रहती हैं। बीते कई दिनों से बैक टू बैक कंफर्म कंटेस्टेंट के कई नाम सामने आ रहे हैं। चंकी पांडे और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब बॅालीवुड की इस बोल्ड एक्ट्रेस का नाम भी शो से जुड़ने जा रहा है।

हम बात कर रहे हैं आज से तकरीबन 11 साल पहले अपना डेब्यू कर चुकीं मुग्धा गोडसे का। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुग्धा का नाम शो के लिए तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं इस शो में मुग्धा माहिका शर्मा के साथ शो में एंट्री करेंगी। 26 जुलाई को दोनों एक्ट्रेस ने बिग बॅास के घर का हिस्सा बनने के लिए कॅान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

salman khan

वैसे मुग्धा के लिए यह पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वह 'पॅावर कपल' और 'खतरों के खिलाड़ी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। आपको बता दें कि मुग्धा बॅालीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म 'फैशन' में उन्हें अहम भूमिका में देखा जा चुका है।

इसके बाद वह 'ऑल द बेस्ट' और 'जेल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हालांकि इस संबंध में मेकर्स और मुग्धा की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। मुग्धा से पहले उनके बॅायफ्रेंड राहुल देव बिग बॅास सीजन 10 का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो का आगाज 29 सितंबर से होने जा रहा है।

वैसे क्या आप जानते हैं कि ये 7 ग्लैमरस स्टार्स इस साल बिग बॅास 13 का हिस्सा बनने जा रही हैं..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X