..................... Salman Khan Show Bigg Boss 13 may Follow horror theme concept - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 को टीआरपी तोड़ बनाने के लिए मेकर्स ने लिया ये फैसला, डर जायेंगे फैंस !

By Prachi Dixit

सलमान खान की फिल्म भारत जल्द रिलीज होने वाली है। इस समय भारत के साथ सलमान अपने बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 13 को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में सलमान ने इस बात का खुलासा किया कि वह इस सीजन भी बिग बॅास होस्ट कर रहे हैं।

इसके साथ ये बात साफ हो गई कि एक बार फिर से सलमान टीवी के इस कंट्रोवर्शियल शो के साथ साल के अंत में लौट रहे हैं। हाल ही में ये खबर आयी थी कि बिग बॅास 13 में इस बार आम आदमी को बतौर कंटेस्टेंट नहीं लिया जाएगा। ये शो इस बार पूरी तरह से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर फोकस करने वाला रखा जाएगा।

इसके लिए मेकर्स ने कई स्टार्स को अप्रोच करने की तैयारी शुरू कर दी है। जरीन खान और करण पटेल के साथ विवेक दहिया का नाम भी बिग बॅास 13 के लिए सामने आ रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार टीआरपी को देखते हुए बिग बॅास 13 के लिए नई थीम सोची गई है।

Salman Khan

दर्शकों को इस बार हॅारर थीम देखने को मिल सकता है। टीवी पर सुपरनैचुरल शो को दर्शकों के बीच अच्छी टीआरपी मिल रही है। इसे देखते हुए मेकर्स शो में डर और भूत का कोई नया ट्विस्ट ला सकते हैं। हालांकि कैमरे के सामने लाइव शो में ये कैसे होगा ये कह पाना मुश्किल है।

उम्मीद ये भी की जा रही है कि इस बार का बिग बॅास थीम के हिसाब से काफी दिलचस्प होने वाला है। बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के घर के ये 7 बड़े राज जो आपको चौंका देंगे..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X