सलमान को 400 करोड़ और Bigg Boss 13 के इस कंटेस्टेंट को लाखों की फीस, नाम चौंका देगा !
बिग बॅास 13 का आगाज महज दो महीने के भीतर होने वाला है। हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। खबर है कि वह इस पूरे सीजन के लिए 400 करोड़ की फीस ले रहे हैं। पिछले सीजन के लिए सलमान को 300 करोड़ की फीस दी गई थी।
फिलहाल इस सीजन के लिए कई स्टार्स के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तय नहीं किया गया है कि कौन शो का हिस्सा बन रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए इस स्टार को सबसे अधिक फीस देने का मन मेकर्स ने बनाया है।

शो में एंटरटेनमेंट और ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए जरीन खान को सबसे अधिक फीस का प्रस्ताव दिया गया है। वह इस सीजन की सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली सेलिब्रिटी बन सकती हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जरीन को बिग बॅास के घर का हिस्सा बनाने के लिए प्रति दिन 95 हजार दिए जा सकते हैं।
बोल्ड स्टार माहिका शर्मा और डैनी डी को 1 करोड़ तक का भुगतान करने का फैसला किया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले जरीन ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था कि वह बिग बॅास का हिस्सा बन रही हैं।
वहीं पिछले सीजन के लिए भी माहिका और डैनी को 1 करोड़ की फीस देने का विचार किया गया था। लेकिन उन दोनों को अब बिग बॅास 12 की बजाए बिग बॅास 13 में लाने की प्लानिंग की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
