..................... Salman Khan Show Bigg Boss 12 winner betting started - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS 12 विनर पर लगा सट्टा,2 स्टार्स के बीच कड़ा मुकाबला,चौंक जायेंगे

By Prachi Dixit

बिग बॅास के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है,जब शो शुरू हुए एक दिन भी नहीं हुआ कि विनर के नाम पर सट्टा लगना शुरू हो गया है।

बिग बॅास 11 के दौरान जहां फिनाले के लिए शिल्पा शिंदे और हिना खान का नाम सट्टे की दुनिया में तेजी से चल रहा था। जो कि फाइनल तक सच भी हो गया। वहीं इस बार बिग बॅास 12 के इन दो स्टार कंटेस्टेंट के नाम विनर के लिए बिल्कुल तय माने जा रहे हैं।

रातों रात हुई उतरन की इच्छा की ऐसी तस्वीरें Viral,लाखों लोग देख रहे हैं

बिग बॅास 12 में आम कंटेस्टेंट का जादू इस बार फिर सभी को फीका नजर आ रहा है। इसके चलते विनर का मामला पूरी तरह से दीपिका कक्कड़,करणवीर बोहरा,श्रीसंत,अनूप जलोटा,सृष्टि रोडे और नेहा पेंडसे के बीच आकर थम गया है।

bigg boss 12

इतना ही नहीं इन सभी को पीछे करते हुए फाइनल और विनर के दावेदार के तौर पर करणवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ का नाम टॅाप पर है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

बिग बॅास 11 से जोड़ कर देखा जाए तो करणवीर को हितेन तेजवानी की तरह देखा जा रहा है। वहीं दीपिका गेम में इमोशनल होती दिखाई देंगी।

फैंस भी ट्विटर पर करणवीर और दीपिका को सपोर्ट करने की मांग तेजी से उठा रहे हैं। फिलहाल इसका नतीजा आने में अभी तीन महीने का समय है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान के यह पसंदीदा कंटेस्टेंट बिग बॅास के विनर बनने के साथ फाइनल तक भी पहुंचे हैं। यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X