BIGG BOSS 12 के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर,4 साल बाद बिग सरप्राइज shock
Recommended Video

सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 12 का आगाज महज कुछ ही दिन में होने जा रहा है। 16 सितबंर से इस शो का प्रसारण किया जाएगा। लेकिन फैंस के लिए यह खबर काफी चौेंकाने वाली है। तकरीबन चार साल बाद बिग बॅास में ऐसा कुछ होने जा रहा है,जो आप सोच भी नहीं सकते हैं।
कुलमिलाकर ऐसी खबर है कि इस बार बिग बॅास 12 में 21 कंटेस्टेंट होंगे। आम कंटेस्टेंट जहां पर जोड़ी में घर में एंट्री लेंगे। वहीं सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शो के अंदर अकेले एंट्री लेंगे। इसके बाद सलमान खान खुद इनकी जोड़ी बनायेंगे।

खबर यह भी है कि इस बार बिग बॅास 12 के घर के अंदर एक नहीं बल्कि 2 घर दिखाई देंगे। लेकिन इन सबके बीच सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि बिग बॅास 12 का टेलीकास्ट रात 10.30 बजे होने वाल था।
वहीं शनिवार और रविवार रात 9 बजे वीकेंड एपिसोड दिखाया जाता। फिलहाल चैनल ने डेली 10.30 के समय को बदलकर 9 बजे का कर दिया है। मुमकिन है प्राइम टाइम में कमबैक करने के लिए चैनल ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बहरहाल,इस साल इन सभी 7 कंटेस्टेंट को शो आॅफर किया गया है देखना होगा कि कौन इस बार हिस्सा बन सकता है। यहां देखिए पूरी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications