बिग बॉस में सलमान को मिला लड़कियों का एलबम
कलर्स का बहुचर्चित शो बिग बॉस को शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है और अपने वादे के मुताबिक बिग बॉस लोगों के सामने अपनी शालिनता को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ रहा है तो वहीं आने वाली फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी बिग बॉस का मंच जोरों से प्रयोग हो रहा है। इसी सिलसिले में निर्माता निर्देशक करण जौहर ने भी अपनी आने वाली फिल्म स्टूंडेट ऑफ द ईयर का प्रमोशन करने बिग बॉस हाउस में पहुंचे।

तो वही जाते-जाते वो सलमान खान को एक एलबम भी गिफ्ट करके गये जिसमें कुंआरी लड़कियों की तस्वीरें थीं जिसको देते समय करण जौहर ने कहा कि वो चाहते हैं कि इन खबूसूरत कन्याओं में से सलमान खान किसी एक को पसंद कर ले ताकि वो भी शादी के बंधन में बंध जाये क्योंकि उनकी शादी की उम्र अब निकलती जा रही है। करण की फिल्म19 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।
करण जौहर कलर्स टीवी बिग बॉस बिग बॉस 6 सलमान खान स्टूडेंट ऑफ द ईयर bigg boss bigg boss 6 colors karan johar salman khan student of the year tv


Click it and Unblock the Notifications