FIRST LOOK: सलमान खान ने शूट किया बिग बॉस 9!
[टेलीविजन] सब काम वाम छोड़ दीजिए जनाब क्योंकि बिग बॉस का पहला शूट शुरू हो चुका है और सलमान खान ने ही इसे शूट किया है। सलमान खान ने फिल्मसिटी में बिग बॉस सीज़न 9 का पहला प्रोमो शूट कर लिया है और शो झलक दिखला जा के फिनाले के बाद से ही ऑन एयर जाने वाला है।

सलमान खान शो कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं इन सारी अटकलों पर कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्वीट करके विराम लगा दिया था। उन्होंने ट्वीट कर एक बार फिर सलमान खान का बिग बॉस के नए सीज़न और कलर्स परिवार में स्वागत किया।
सुनने में आया है कि शो 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और पहला प्रोमो इसी हफ्ते रिलीज़ कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












