सस्पेंस खत्म: 'बिग बॉस 8' को होस्ट करेंगे सलमान खान, करजत में प्रोमो शूट
सस्पेंस खत्म: 'बिग बॉस 8' को होस्ट करेंगे सलमान खान, करजत में प्रोमो शूट
फिलहाल अभी तय नहीं है कि बिग बॉस के प्रतियोगी कौन-कौन होंगे लेकिन लोगों के कयास लगातार जारी हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि सलमान खान को मनाने के लिए कलर्स ने काफी मेहनत की है और फिर जाकर दोनों के बीच में एक गुप्त डील हुई है जिसके बाद सल्लू मियां शो को होस्ट करने के लिए राजी हुए हैं।
मालूम हो कि सलमान खान बिग बॉस के सीजन 4 से लगातार शो को होस्ट करते हुए आ रहे हैं इसलिए अब लोगों को सलमान बिना शायद बिग बॉस अच्छा नहीं लगे इसलिए कलर्स ने सलमान को मनाया है।
जो कि पिछले सीजन में ऐलान कर चुके थे कि वो शो को होस्ट नहीं करेंगे क्योंकि उन पर कुछ प्रतियोगियों का पक्ष लेने का आरोप लगा था। फिलहाल अब तो शो का प्रोमो शूट हो चुका है और उम्मीद है को प्रोमो जल्द ही ऑन एयर हो जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications
