Pics- सलमान खान से बच कर रहें महिलाएं!
ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि 'आपकी हजारों अच्छाइयां आपकी एक बुराई के सामने छोटी पड़ जाती हैं।' बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही है। सलमान में चाहे कितनी भी अच्छाइयां क्यों ना हों लेकिन लोग उनकी एक बुराई को हमेशा सामने लाकर उनकी सभी अच्छाइयों को नज़र अंदाज कर देते हैं। कुछ ऐसा ही किया बिग बॉस पार्टिसिपेंट सपना ने।
सपना भगनानी जो की बिग बॉस 6 की एक महिला प्रतिभागी हैं ने पिछले हफ्ते के एलिमिनेशन वाले एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सपना के एक बयान की मैं यहां जीतने नहीं आई हूं पर कहा कि तो क्या वो यहां घूमने फिरने आई हैं। सलमान की इस बात पर सपना को गुस्सा आ गया और उन्होंन सलमान के साथ बहस की। उसके बाद शो में जमकर सलमान खान की बुराई की। हद तो तब पार हो गयी जब सपना ने सलमान खान को सीरियल वुमेन बीटर कहा।
असीम ने सपना को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन सपना ने कहा ऐसा नहीं है कि वो लोग मुझे पैसा देंगे तो मैं उनकी कोई भी बात सुन लूं। लेकिन बाद में असीम ने सपना को समझा बुझा कर शांत कर लिया। सपना शांत तो हो गयीं लेकिन उनकी ये बातें तो ऑन एयर हो गयीं। अब इस शुक्रवार के एपिसोड में जब सलमान शो में आएंगे तो उनका क्या जवाब होगा ये देखने के लिये हर कोई बेताब है।
आइये सपना ने अब इस बात को तूल दिया ही है तो हम आपको भी बता देतें हैं कि सलमान खान द्वारा कितनी महिलाओं पर हाथ उठाने की खबर ने अभी तक उन्हें लोगों के जहन में सीरियल वुमेन बीटर बना रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











