सलमान खान: निगेटिव इमेज से मैं काफी डरा हुआ था,फिर पापा ने कहा दुनिया को दिखा दो
सलमान खान इन दिनों चारों तरफ चर्चा में है। एक तरफ जहां वह ईद पर रेस 3 लेकर आ रहे हैं। वहीं टीवी पर वह दस का दम से दोबारा कमबैक कर रहे हैं। इस शो के लांच के दौरान सलमान ने चौंकाने वाला फैसला किया।
सलमान ने कहा कि 2008 में यह शो लांच किया गया था। मैं तब इस शो के जरिए टीवी पर अपना डेब्यू कर रहा था। उस दौरान मेरी इमेज निगेटिव थी। इस शो के साथ टीवी पर आने में मुझे डर लग रहा था।

मेरा मानना है कि टीवी सबसे पॅावरफुल मीडियम है। मेरे लिए टीवी पर आना आसान नहीं था। मैंने इस बारे में पापा से पूछा। मैंने उनसे कहा कि आप बताइए मुझे क्या करना चाहिए।
मोनालिसा का ये सेक्सी डांस,एक झटके में हो जाएंगे फिदा,नजर हटाना मुश्किल video
इस पर सलीम खान ने जवाब देते हुए सलमान से कहा कि तुम यही हो। जाओ और दुनिया को दिखा दो कि तुम कौन हो। अगर लोग तुम्हें अपनाते हैं तो ठीक है।नहीं तो खुद को बदल डालो।
सलमान का मानना है कि दस का दम के कमबैक से उनका परिवार काफी खुश हैं। सलमान का मानना है कि यह शो किसी भी तरह से कंट्रोवर्सी से जुड़ा नहीं है। आम आदमी से जुड़ने का सबसे बेहतरीन तरीका है यह शो।
बहरहाल,यहां देखिए सलमान खान की यादगार तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
