कैटरीना कैफ ने सलमान खान पर लगाए तीन बड़े आरोप, एक्टर ने कहा - कुबूल है, कुबूल है

बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार के स्टेज पर सलमान खान के पास पहुंची उनकी सबसे फेवरिट अभिनेत्री कैटरीना कैफ। कैटरीना कैफ, बिग बॉस 15 पर रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस दौरान, सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ काफी मस्ती की। स्टेज पर कैटरीना कैफ काफी ज़्यादा हिंदी बोलती दिखाई दीं।

वहीं कैटरीना अपनी फिल्म सूर्यवंशी के टैगलाईन आ रही है पुलिस को आधार बनाकर सलमान खान पर कुछ बड़े आरोप लगाने पहुंची थीं। इन आरोपों को सलमान को कुबूल करना था और इसके बाद कैटरीना उन्हें सज़ा सुना रही थी।

salman-khan-says-qubool-hai-to-katrina-kaif-s-allegations-actress-grills-her-orders-punishments

इनमें सबसे बड़ा आरोप था कि सलमान हमेशा सीरियस रहते हैं। कैटरीना का कहना था कि आस पास का माहौल कैसा भी हो, चाहे हम डेविड धवन की ही फिल्म क्यों ना कर रहे हों, सलमान खान सेट पर हमेशा ही सीरियस रहते हैं। सलमान का कहना था कि काम पर तो सीरियस रहना ही पड़ेगा। लेकिन उन्होंने आखिरकार जुर्म कुबूल किया।

इसकी सज़ा के तौर पर सलमान को कैटरीना के एक बेहद खराब चुटकुले पर हंसना था। जब कैटरीना ने अपने प्यारे से अंदाज़ में चुटकुला सुनाया तो सलमान हंसते हंसते लोटपोट हो गए।

सूर्यवंशी का प्रमोशन करने पहुंची कैटरीना

सूर्यवंशी का प्रमोशन करने पहुंची कैटरीना

कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार के बिना ही बिग बॉस का प्रमोशन करने पहुंची थीं। सलमान खान ने बताया कि सूर्यवंशी जैसी फिल्म को थिएटर में रिलीज़ होना कितना ज़रूरी है क्योंकि इसमें इतने बड़े स्टार हैं और यही स्टार्स थिएटर तक दर्शकों को वापस खींच कर ला पाएंगे। सलमान खान ने भी दर्शकों से गुज़ारिश की और कहा कि सूर्यवंशी देखने थिएटर में ज़रूर जाएं।

सलमान पर लगाए आरोप

सलमान पर लगाए आरोप

कैटरीना कैफ ने सलमान खान पर पहला आरोप लगाया कि वो कोरियोग्राफर के दिए हुए स्टेप नहीं फॉलो करते हैं और अपना खुद का ही कोई स्टेप बना लेते हैं। सलमान ने ये जुर्म कुबूल किया और कैटरीना कैफ ने उन्हें सज़ा दी कि सलमान को 30 सेकंड तक कैटरीना की तारीफ करनी होगी।

कैटरीना की तारीफ करते रहे सलमान

कैटरीना की तारीफ करते रहे सलमान

सलमान खान ने कैटरीना कैफ की तारीफें करना शुरू की। हालांकि, सलमान खान का कहना था कि 30 सेकंड क्या कैटरीना के लिए तारीफ पूरी ज़िंदगी करनी पड़ेगी और इतनी ज़िंदगी किसी के पास है नहीं। हालांकि, जब सलमान ने तारीफें शुरू कीं तो 30 सेकंड कब निकल गए पता ही नहीं चला।

कैटरीना के लिए गाया गाना

कैटरीना के लिए गाया गाना

इसके बाद कैटरीना ने अगला आरोप लगाया कि सलमान सेट पर लेट आते हैं। सलमान ने ये भी कुबूल किया। लेकिन साथ ही माना कि वो लेट ज़रूर आते हैं लेकिन समय से पहले ही अपना काम खत्म भी कर लेते हैं। सज़ा में सलमान खान को कैटरीना कैफ के लिए गाना गाना था। सलमान ने ओ मेरे दिल के चैन गाना शुरू किया और कैटरीना के लिए डांस भी किया।

करते रहते हैं वर्क आउट

करते रहते हैं वर्क आउट

सलमान खान पर कैटरीना कैफ ने ये भी आरोप लगाया कि सलमान शॉट के बीच में ही वर्कआउट करने लग जाते हैं और बाकी लोग उनका इंतज़ार करते रहते हैं। सलमान ने ये जुर्म तो नहीं कुबूल किया लेकिन कैटरीना के लिए सज़ा लेने को तैयार हो गए। बाद में सलमान ने कैटरीना के कहने पर एक हाथ से पुश अप किए।

साथ में लगाए ठुमके

साथ में लगाए ठुमके

एपिसोड के अंत में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्म भारत के गाने ऐथे आ की सिंगर आकासा सिंह को वापस गाना गाने की गुज़ारिश की और साथ में अपने गाने पर ठुमके भी लगाए।

5 नवंबर को सूर्यवंशी

5 नवंबर को सूर्यवंशी

अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी, 5 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म के बाद सलमान खान ने भी रोहित शेट्टी के साथ काम करने का वादा कर दिया है। सूर्यवंशी के साथ, सलमान खान - आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम क्लैश हो रही थी लेकिन सलमान ने अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट बदल दी और सूर्यवंशी को 100 प्रतिशत थिएटर सौंप दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X