बिग बॉस सलमान नहीं चाहते बच्चें देखें रियलिटी शो!
सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही जब बिग बॉस शुरु हो रहा था तो कहा था कि उनकी मां भी बिग बॉस देखती हैं और वो अपनी मां के साथ जब बिग बॉस देखते हैं और कुछ भी गलत दिखाया जाता है तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है। लेकिन वो तो थी मां की बात। अब सलमान खान का कहना है कि बच्चों को बिग बॉस नहीं देखना चाहिए। इसके पीछे सलमान ने वजह बताई कि बिग बॉस में कंटस्टेंट लगातार एक दूसरे के साथ लड़ाई करते रहते हैं झगड़ा करते हैं और इसका बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। बच्चों को लड़ाई झगड़े वाले शो देखने ही नहीं चाहिए। कई बार तो बिग बॉस में रोमांटिक सीन भी चलते हैं जो कि बच्चों को बिगाड़ भी सकते हैं। यही नहीं बल्कि सलमान का कहना है कि बच्चों को कोई भी रियैलिटी शो नहीं देखने चाहिए।
सलमान खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब वो बिग बॉस में कुछ भी गलत होते हुए देखते हैं तो पहले तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता था क्योंकि उन्हें लगता था कि वो कौन होते हैं किसी को बताने वाले कि क्या करे या क्या ना करे। लेकिन बाद में जब लोग उन्हें कहते थे कि वो शो के होस्ट हैं वो कुछ करते क्यों नहीं तब उन्हें िस बात का एहसास हुआ कि बतौर होस्ट उनकी भी काफी रिस्पॉंसिबिलिटी है। उसके बाद से ही सलमान खान ने ये सोच लिया कि शो में कुछ भी गलत नहीं होने देंगे। अगर कुछ गलत होगा तो उसकी पूरी रिस्पॉंसिबिलिटी उनकी भी होगी।
बिग बॉस के सीजन 5 में काफी कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से उस सीजन के दौरान बिग बॉस का टाइमिंग 9 बजे से हटाकर रात के 10:30 कर दिया गया था। इस वजह से पिछले सीजन के दौरान शो की टीम ने पूरी कोशिश की कि इस शो को पारिवारिक शो बनाया जा सके और किसी भी तरह का गंदा माहौल ना बनाया जाए। जिससे लोग घर पर अपने परिवार केसाथ बैठकर ये शो इंज्वॉय कर सकें ना कि छुप छुप कर शो को देखें। सलमान खान ने सीजन 7 के शुरु होने पर भी ये वादा किया है कि ये सीजन भी बिल्कुल पारिवारिक होगा और इसका टाइम 9 बजे से चेंज नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications












