सलमान खान के लिए बिग बॉस बना सिरदर्द, कुशाल ने मांगी माफी!
बिग बॉस 7 के दौरान कई सारी ऐसी बातें हुईं जिनकी वजह से सलमान काफी परेशान हुए। सलमान खान ने अपने हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कहा कि मैं एक दिन बिग बॉस की शूटिंग करता हूं और मेरा पूरा हफ्ता खराब हो जाता है। सलमान ने सभी पार्टिसपेंट्स को कहा कि वो लोग अपने सारे झगड़े सोमवाल से मंगलवार तक कर लिया करें और शुक्रवार तक सारे झगड़े खत्म कर लिया करें। सभी के झगड़े सुलझाते सुलझाते वो खुद परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा सलमान का मूड इस बात से भी खराब था कि कुशाल दोबारा घर के अंदर चले गये हैं और उन्होंने जाते ही सभी को कुछ ऐसी बातें बोलीं जिनकी वजह से बिग बॉस में और भी झगड़े हुए।
कुशाल ने सलमान खान से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सलमान को लेकर कुछ भी गलत मीडिया के सामने नहीं कहा है। मीडिया ने उनकी बात का गलत मतलब निकाला और कुछ का कुछ बना दिया। सलमान खान ने कुशाल से कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कुशाल बिग बॉस में हैं या बाहर हैं। सलमान ने ये भी कहा कि अब वो सिर्फ आएंगे होस्ट करेंगे और चले जाएंगे। पर्सनली किसी भी चीज में इनवॉल्व नहीं होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
