सलमान खान छोड़ देंगे बिग बॉस दोस्ती के लिए!
सलमान के इस गुस्से की वजह सिर्फ कुशाल का तनीषा के प्रति गलत बर्ताव था या फिर इसके पीछे और भी कोई वजह थी ये तो कोई नहीं कह सकता। लेकिन कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि तनीषा के खिलाफ जिस तरह से पूरे घर से सदस्य हो गये हैं उस बात को लेकर सलमान काफी परेशान हैं। सलमान हमेशा ही अपने दोस्तों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। तनीषा भी उनके दोस्त अजय देवगन की साली हैं और काजोल की बहन। ऐसे में सलमान नहीं चाहते कि तनीषा की इमेज इस शो के द्वारा खराब हो। इसलिए सलमान कभी तनीषा को घर के कैमरों से अवगत कराते हैं तो कभी तनीषा के साथ बद्तमीजी करने पर कुशाल को डांटते हैं।
खैर लोगों को तो यही लग रहा है कि सलमान खान तनीषा को बार बार बचाने की कोशिश कर रहे हैं और चाहते हैं कि घर के सदस्य तनीषा के साथ अच्छी तरह से बात करें। सलमान बार बार तनीषा को भी कहते हैं कि वो घर के बाकी सदस्यों के साथ हिलमिलकर कर रहें। फिल्हाल सलमान के इतनी बड़ी बात कहने के बाद भी गौहर और कुशाल पर जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ा है। दोनों अभी भी यह सोच रहे हैं कि उनके साथ गलत हो रहा है और सलमान तनीषा का साइड ले रहे हैं। कुशाल को लग रहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वो घर के बाहर जाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
