Salman Khan ने बचा ली राखी सावंत की शादी? मीडिया के सामने ड्रामा क्वीन का बड़ा ऐलान!

Recommended Video
राखी सावंत हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आईं थीं और उन्होने ऐलान किया था कि आदिल खान दुर्रानी से उन्होने निकाह किया है। इसके बाद उनको लेकर कई तरह की बातें हुईं थीं और कहा गया था कि वो फिर से नया नाटक कर रहीं हैं। राखी सावंत मीडिया के सामने ये भी आरोप लगा रहीं थीं कि आदिल खान इस शादी से मुकर गया है। हालांकि अब राखी सावंत ने अपनी इस स्टोरी में मेगास्टार सलमान खान की एंट्री करवा दी है।
सभी जानते हैं कि राखी सावंत का रिश्ता सलमान खान के साथ अच्छा है और वो अक्सर बिग बॉस का हिस्सा बनती रहती हैँ। राखी सावंत ने कहा कि सलमान भाई ने उनकी शादी बचा ली है।
जी हां, सोमवार को राखी सावंत ने आदिल खान को लेकर पैपराजी से बात की और खुलासा किया की सलमान खान ने आदिल को कॉल किया और उनकी शादी बचा ली। राखी बोलीं, "भाई (सलमान) इनको बहुत प्यार करते हैं। भाई से मिले भी हैं। निश्चित रूप से भाई का फोन तो आया ही है इनको। आप जानते ही हैं करवाया ही है।"
इसके आगे राखी ने कहा, "भाई के होते हुए ये मना कर सकते हैं क्या बहन को शादी का? भाई का फोन आएगा तब तो हो सकता है ना कुछ।" राखी सावंत का ये बयान खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि इस बार राखी सावंत सच कह रही हैं।
हालांकि आधिकारिक सच्चाई के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसके पहले भी राखी सावंत कई लोगों के साथ ये ऐलान कर चुकी हैं कि उन्होने शादी कर ली है। राखी को बॉलीवुड का ड्रामा क्वीन कहा जाता है और अक्सर वो चर्चा में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











