सलमान संजय फिर साथ-साथ

मामला यह था कि बिग बॉस 4 के होस्ट रह चुके सलमान के पास जब बीग बॉस 5 को होस्ट करने का ऑफर आया तो समय की कमी के चलते इसे मना कर दिया लेकिन इसके लिए सलमान ने संजय दत्त को मना लिया। अब पहला ऐसा मौका होगा जब संजय किसी टीवी शो में नज़र आएंगे और उन्हें टीवी का कोई अनुभव भी नहीं है ऐसे में सलमान शुरू के कुछ एपिसोड्स में संजय की मदद को राजी हो गये।
इसी दौरान मान्यता दत्त की जन्मिदन की पार्टी में सलमान ने अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में अपने पिता का रोल ऑफर कर दिया। इससे संजू बाबा और सल्लू मिया के बीच पंगा हो गया। संजय दत्त ने कहा की मेरी इतनी ज्यादा उम्र भी नहीं हुई है कि मैं पिता का रोल करूं।
इस बात से आहत हुए सल्लू ने अपनी फिल्म में से पिता वाले रोल को ही कट कर दिया। लेकिन इन दोनों के बीच बातें बंद हो गयी। इससे पहले की ये पंगा किसी दंगे में बदलता सलमान के मैनेजर ने इन दोनों को मिला दिया। अब जब सलमान खान और संजय दत्त के बीच दोस्ती के बीज एक बार फिर पड़ चुके हैं इससे कलर्स वालों ने चैन की सांस ली है क्योंकि शुरूवात के कुछ एपीसोड में ये दोनो सितारे एक साथ नज़र आने वालें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











