संजू को 'दस का दम' देकर सल्लू ने दिखाया दम!

सो, सलमान खान ने मीडिया से हुई बातचीत में साफतौर पर कह दिया कि अगर संजय इस शो का हिस्सा बनें तो बेहतरीन होगा। चूंकि संजय में वह सारी खूबियां हैं, जो इस शो के होस्ट के पास होनी चाहिए। खुद शो के निर्माता सिध्दार्थ बसु का भी यही मानना है कि सलमान और संजय बहुत खास दोस्त हैं और अगर संजय इस शो को होस्ट करेंगे तो भी सलमान को इस बात से कोई अफसोस नहीं होगा।
सिध्दार्थ ने यह भी कहा कि सलमान ने दस का दम को सफलता दिलायी और वे हमेशा चाहेंगे कि दोनों का साथ बना रहे। सिध्दार्थ ने बताया कि सलमान को इस बारे में जानकारी मिली कि संजय का नाम शो के होस्ट के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने निर्माताओं से कहा कि वे जरूर संजू को लें क्योंकि वे बेहतरीन कलाकार हैं और टीवी पर होस्टिंग करने से उन्हें नया अनुभव भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications











