'भारत' के रिलीज से पहले सलमान की सुपरहिट सीरीज पर लग गया ताला, बुरी खबर !
महज कुछ दिन का इंतजार और सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म भारत रिलीज हो जाएगी। फिल्म के ट्रेलर और सांग को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के बाद सलमान खान बैक टू बैक अपनी तीन फिल्मों का काम शुरू कर देंगे। दबंग 3 के साथ इंशाअल्लाह और टीवी के सुपरहिट शो बिग बॅास 13 का आगाज भी हो जाएगा।
ऐसे में साल 2019 में सलमान पूरी तरह व्यस्त नजर आयेंगे। इस बीच ये खबर आ रही है कि पिछले साल की तरह इस साल सलमान खान अपने चर्चित शो दस का दम लेकर आए थे। ये शो पूरे 9 साल बाद लौटा था। पिछले साल इस बात की तरफ इशारा दिया गया था कि इस साल फिर से दस का दम के नए सीजन का आगाज होगा।

लेकिन अब कहानी नया ट्विस्ट आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी डेट को उपरोक्त फिल्मों की शूटिंग और बिग बॅास 13 के बीच बांट दिया है। सलमान ने दस का दम पर इस साल काम करने से मना कर दिया है।
खबर ये भी है कि सलमान के पास डेट की इतनी दिक्कत है कि वह एक साथ इंशाअल्लाह और बिग बॅास 13 की शूटिंग करेंगे। इस वजह से बिग बॅास 13 के सेट को इस बार लोनावला की जगह पूरी तरह से फिल्म सीटी में सिफ्ट कर दिया गया है।
बहरहाल, दस का दम शायद अगले साल फिर से लांच कर दिया जाए। लेकिन टीवी के ये कंट्रोवर्शियल शो हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा..


Click it and Unblock the Notifications











