तो पैसे बढ़ाने के लिए सलमान बिग बॉस 8 ना करने की धमकी दे रहे थे!
सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस का हिस्सा बन चुके हैं। सीजन 7 के दौरान अक्सर सलमान खान पर प्रतिभागियों से लेकर शो के दर्शकों तक ने अपने पसंदीदा प्रतिभागियों के प्रति पक्षपाती होने का आरोप लगाया जिसके चलते कई बार सलमान काफी नाराज हुए और उन्होंने कहा कि वो सीजन 8 नहीं करेंगे। सलमान ने यहां तक कहा कि एक दिन बिग बॉस के घर आने के बाद उनका पूरा हफ्ता खराब हो जाता है, क्योंकि यहां काफी कुछ ऐसा होता है जो कि उन्हे परेशान कर देता है।
हालांकि लोगों को पता था कि सलमान खान के बिना बिग बॉस को देखेगा कौन और भला कौन सलमान खान की जगह बिग बॉस को होस्ट कर सकेगा। लोगों ने कई सारे कलाकारों के नाम सोचे जो कि सलमान को रिप्लेस कर सकते थे। सलमान खान ने खुद भी कई बार अलग अलग कलाकारों के नाम लिये और कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी जगह शाहरुख खान बिग बॉस 8 को होस्ट करेंगे। लेकिन कहीं ना कहीं सलमान को ये तो पता ही था कि वो ही बिग बॉस 8 करेंगे, उनके ना होने पर बिग बॉस चल ही नहीं पाएगा।
कलर्स चैनल वालों को भी ये पता था कि सलमान के बिना उनके शो बिग बॉस को कोई नहीं पूछेगा। तो आखिरकार सलमान खान बिग बॉस 8 में आ ही गये। लेकिन इतना सब नाटक होने के पीछे वजह क्या थी ये या तो सलमान जानते थे या फिर कलर्स चैनल वाले। तो सलमान ने हाल ही में प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने बिग बॉस 8 को होस्ट ना करने का नाटक इसलिए किया कि जिससे उन्हें होस्ट करने के लिए बड़ी रकम ऑफर की जाए।
सलमान ने कहा- "अगर ये सब ना करता तो क्या ये लोग मुझे ज्यादा पैसे देते। पैसे बढ़ाने के लिए ही तो ये सब किया था।" अब ये सलमान खान का ह्यूमर था या मजाक ही मजाक में सलमान सच बोल गये। ये तो सलमान ही जानें लेकिन सच तो ये है कि सलमान के बिग बॉस 8 में आने पर सभी बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












