सलमान खान ने कहा शादी के बाद ही मनाउंगा सुहागरात!

सलमान खान हाल ही में करन जौहर के शो कॉफी विद करन में आकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताया और उनके इंटरव्यू को लेकर कई सारी सुर्खियां भी बनीं। सलमान खान ने कहा कि वो अभी तक वर्जिन हैं। उनकी गर्लफ्रैंड्स रही हैं लेकिन उन सभी के साथ उनकी सिर्फ दोस्ती थी। वो किसी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में नहीं थे। सलमान खान ने कहा वो अपनी पत्नी के लिए खुद को बचाकर रख रहे हैं। सलमान ने ये भी कहा कि बिस्तर पर अकेले सोना काफी अच्छा होता है। जैसे मन करे वैसे सो। कहीं भी पैर रखो कहीं भी सिर। सलमान ने शो के दौरान सोफे पर लेटकर भी बताया कि वो रात को किस तरह से सोते हैं। हालांकि सलमान की वर्जिन वाली बात करन जौहर को कहीं ना कहीं हजम नहीं हो रही थी लेकिन सलमान इतने सीरियस थे कि करन भी चुप हो गये।

सलमान खान ने कहा कि वो शादी के बाद ही सुहागरात मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत से लोग हैं जो कि कहते हैं कि वो लोग दोस्त हैं लेकिन असल में उनके फिजिकल रिलेशनशिप भी होते हैं। लेकिन सलमान ने अपनी गर्लफ्रैंड्स के साथ सिर्फ दोस्ती का रिश्ता निभाया है। सेक्स को लेकर सलमान ने कहा वो शादी से पहले सेक्स नहीं करना चाहते हैं और ना ही उन्होंने अभी तक किया है। सलमान की इस बात को लेकर हर एक मीडिया चैनल ने सलमान पर एक स्पेशल स्टोरी भी बनाई है। कुछ लोग तो इस बात को मजाक में भी ले रहे हैं। क्योंकि किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं है कि सलमान खान वर्जिन हैं।

फिल्हाल सलमान खान की इस वर्जिनिटी की बात ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा करन के शो के दौरान सलमान ने ये पूछे जान पर कि अगर वो कभी जिंदगी में किसी के साथ गे रिलेशनशिप निभाना चाहें तो वो किसके साथ निभाना पसंद करेंगे। तो इसपर सलमान ने कहा करन जौहर के साथ। साथ ही सलमान ने ये भी जोड़ा कि लेकिन वो यानी सलमान आदमी हैं और स्ट्रेट हैं। करन का ये पहला एपिसोड तो काफी बेहतरीन रहा। सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के आने से शो की टीआरपी भी काफी बेहतरीन रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X