इस टीवी एक्टर की फैन हैं सलमान खान की मम्मी!
[टेलीविजन] सलमान खान के सब फैन हैं लेकिन सलमान खान ने हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी का दिन ये कहकर बना दिया कि वो उनकी मम्मी की फेवरिट हैं। जी हां, सलीमा खान, ये है मोहब्बतें की काफी बड़ी फैन हैं और उन्हें इशिता यानि कि दिव्यांका त्रिपाठी बेहद पसंद हैं। ये सब बातें सलमान खान ने खुद दिव्यांका को बताईं और दिव्यांका तबसे खुशी में झूम रही हैं।
सलमान खान ये है मोहब्बतें पर बजरंगी भाईजान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने दिव्यांका को उनकी फैन यानि कि अपनी मम्मी के बारे में बताया। दिव्यांका को सलमान खान ने भोपालन कह कर बुलाने का फैसला किया और अपना भी भोपाल से कनेक्शन बताया।
[PHOTOS: अपनी 'मुन्नी' छोड़ इस बच्ची के साथ सलमान कर रहे प्रमोशन!]
बस तब से दिव्यांका त्रिपाठी की मुस्कान कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। वैसे वो टीवी की उन चंद एक्टर्स में से हैं जिन्हें तीनों खान के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला है । देखिए तस्वीरें-->[रमन को छोड़ Khans के साथ ठुमके लगा रही हैं इशिता]


Click it and Unblock the Notifications
