#Mazedaar: सलमान खान ने बताया राखी सावंत से करेंगे या नहीं करेंगे शादी!
सलमान खान कॉफी विद करण के 100वें एपिसोड में आ रहे हैं और उन्होंंने बताया कि किससे शादी करेंगे। ऑप्शन में राखी सावंत भी है!
सलमान खान कितने मज़ेदार हैं ये तो सबको पता है। और जब वो परिवार के साथ होते हैं तो इस मस्ती का कोई ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में कॉफी विद करण सीज़न5 में।
दरअसल, करण जौहर का ये चैट शो 100 एपिसोड पूरे कर रहा है और इसलिए इस मौके पर हुआ धमाका। सलमान - अरबाज़ और सोहेल एक साथ आए।

और तीनों ने कुछ बेहतरीन और लोटपोट कर देने वाले जवाब दिए। जैसे सोहेल ने आते ही कहा कि 100 वां एपिसोड 1 सलमान और दो ज़ीरो मैं और अरबाज़।
इसके बाद सलमान से करण जौहर ने पूछा कि कैटरीना, अनुष्का, दीपिका में से किससे शादी करेंगे। सलमान ने कहा और ऑप्शन दो और सोहेल ने झट से राखी सावंत का नाम ले लिया। हां वही राखी सावंत जो आमिर खान की वजह से पॉर्न स्टार बनने जा रही हैं।
अब राखी सावंत का नाम सुनते ही सलमान खान हंसते हंसते लोटपोट हो गए। वैसे जानिए शादी और रिलेशनशिप के बारे में उनके कुछ ख्याल जिसे सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications
