सलमान खान का टीवी पर भी जलवा बरकरार, 'बिग बॉस' पसंदीदा हिंदी शोज की लिस्ट में फिर हुई शामिल

मेगास्टार सलमान खान के 2010 में होस्ट के रूप में शामिल होने के बाद से 'बिग बॉस' भारत का सबसे लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो बन गया है। ऑरमैक्स मीडिया द्वारा इस हफ्ते के रिसर्च के अनुसार, ये शो ऑडियंस इंगेजमेंट के आधार पर 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक टॉप 3 मोस्ट लाइक्ड हिंदी टीवी शोज की लिस्ट में शामिल है।
पिछले 13 सालों से शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सलमान खान भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस फेस बने हुए हैं। जिस पल से सुपरस्टार का नाम इस शो के साथ जुड़ा, निस्संदेह दर्शकों के बीच एक अलग ही जोश पैदा कर दिया।
आज तक, हर साल दर्शक नए सीजन के साथ उन्हें बतौर होस्ट शो पर देखने के लिए एक्साइटेड रहते है। यह शो अब अपने 16वें सीजन में है और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हिंदी टीवी शो बना हुआ है। फैंस सलमान खान के 'वीकेंड का वार' एपिसोड का इंतजार रहता है। सलमान खान कभी प्रतिभागियों की क्लास लगाते हैं तो कभी प्यार से समझाते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्में 'किसी का भाई, किसी की जान' और टाइगर 3 को लेकर दर्शकों के उत्साह को बरकरार रखा है। उनके प्रशंसक भी उन्हें स्क्रीन पर एक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, अगर लिस्ट में शामिल बाकी सीरियल की बात करें तो पहले नंबर पर 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार है। वहीं, दूसरे नंबर पर- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। तीसरे नंबर पर 'बिग बॉस', चौथे नंबर पर- यह रिश्ता क्या कहलाता है, पांचवें नंबर पर- द कपिल शर्मा शो, छठे नंबर पर - केबीसी, सातवें नंबर पर- कुंडली भाग्य, आठवें नंबर पर इंडियन आइडल, नौवें नंबर पर- भाग्य लक्ष्मी, और दसवें नंबर पर- 'गुम है किसी के प्यार में'।


Click it and Unblock the Notifications











