Bigg Boss 8: फिर गेम में किया जाएगा बड़ा बदलाव
बिग बॉस 8 ने इस साल जितनी ठंडी शुरूआत की थी, लगता है इसका अंत उतना ही धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस अपने सरप्राइजेज के लिए हमेशा सूर्खियों में रहता है। लिहाजा, एक बार फिर खबर है कि इस बार बिग बॉस 8 का अंत सामान्य या पुराने सीजन की तरह नहीं होने वाला है। आपको बता दें, सूत्रों के मुताबिक इस सीजन बिग बॉस में एक नहीं, दो विजेता होगें।

जी हां, ‘बिग बॉस 8' में हर बार की तरह कोई एक विजेता नहीं बनेगा बल्कि दो लोग विजेता बनेंगे। ऐसा करने के लिए शो के डायरेक्टर ने फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके चलते ‘बिग बॉस 8' को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। माना जा रहा है कि अपने कंटेस्टेंटस कंट्रोवर्सी की वजह से बिग बॉस काफी टीआरपी बटोर रहा है, जिसे देखते हुए निर्देशक ने यह निर्णय लिया है।
सुनने में आ रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस' शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव किया गया है। आपको बता दें, आखिरी एक महीना इसे सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर फराह खान होस्ट करेंगी। जी हां, क्योंकि सलमान खान अपने फिल्मों की वजह से बिजी हो जाएंगे, तो उनके शेड्यूल को देखते हुए सलमान की जगह फराह को होस्ट के तौर पर चुना गया।
वहीं, ‘बिग बॉस' शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक साथ दो लोगों को शो का विजेता घोषित किया जा सकता है। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'पहला विनर मौजूदा प्रतिभागियों में से चुना जाएगा और फरवरी में फराह के साथ होने वाले फिनाले में दूसरे विनर का नाम घोषित किया जाएगा।' बहरहाल, जो भी हो, लेकिन अब बिग बॉस विनर्स को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता तो जरूर पैदा हो गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











