सलमान खान की Bigg Boss 16 की ताबड़तोड़ कमाई कर देगी आपको हैरान!

salman-khan-s-bigg-boss-16-whopping-earnings-will-shock-you-know-the-increase-in-viewership

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 अपने ड्रामा से भरपूर कंटेंट की वजह से लगातार सुर्खियों में है। कोई शक नहीं कि, 12 साल से लगातार शो को होस्ट कर रहे सुपरस्टार सलमान खान इसे सफल बनाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं, जो कि आज भी बरकरार है। शो की खास बात यह है कि यह देश के कुछ सबसे दिलचस्प और जाने-माने चेहरों को एक छत के नीचे लाने के लिए जाना जाता है।

हालांकि ये भी सच है कि यह एक बिग मनी गेम है। जिसे ब्रांड, स्पॉन्सरशिप, फिल्म के प्रचार और कई अन्य तरीकों से हासिल किया जाता है। मीडिया विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले साल बिग बॉस ओटीटी ने विज्ञापन रेवेन्यू से 120-150 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, जैसे कि शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, इस सीजन के लिए इसका रेवेन्यू आसानी से 180 से 200 करोड़ तक होने का अनुमान लगाया जा सकता है।

लंबे समय तक टेलीविजन पर राज करने के बाद, इस शो ने हर सीज़न के साथ अपने रेवेन्यू में बढ़त देखी है। बिग बॉस के इस सीजन में टीवी और ओटीटी पर दर्शकों की संख्या में 41% और 40% की बढ़त देखी गई है।

बिग बॉस के होस्ट के रूप में सलमान खान की उपस्थिति केवल दर्शकों को आकर्षित करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि सुपरस्टार अपने आप में एक विशाल ब्रांड वैल्यू रखते हैं, जो कई ब्राण्ड्स का ध्यान अपनी ओर खींचता है। कोई शक नहीं कि शो की ताकत सलमान खान हैं और यही वजह है कि ब्रांड्स शो पर मोटी रकम लगाने के पीछे नहीं हटते।

इसके प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर, 'पावर्ड बाय' स्पॉन्सर्स, 'ड्रिवेन बाय' स्पॉन्सर्स से लेकर ट्रेंडिंग पार्टनर्स तक, शो को एक मजबूत फाइनेंशियल बैकअप मिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X