सलमान खान की BIGG BOSS 16 ने मारी बाज़ी, बनी ओरमैक्स मीडिया के मुताबिक नंबर 1 रिएलिटी शो

BIGG BOSS: जब से सुपरस्टार, सलमान खान 2010 में भारत के सबसे पसंदीदा टीवी रियलिटी शो, बिग बॉस के होस्ट रूप में शामिल हुए, इसकी लोकप्रियता हर सीज़न के साथ बढ़ी ही है। एंटरटेनमेंट से भरपूर, अब यह शो ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वीक के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हिंदी टीवी रिएलिटी शो की लिस्ट में सबसे ऊपर है।
सलमान खान 13 साल से भारत के सबसे पसंदीदा नॉनफिक्शन रियलिटी शो बिग बॉस का चेहरा हैं। सुपरस्टार ने वास्तव में शो में अपनी उपस्थिति से तहलका मचा दिया है कि आज यह शो लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रहा है। टॉप लिस्ट की बात करें तो बिग बॉस 16 के बाद लिस्ट में केबीसी और इंडियन आइडल ने भी जगह बनाई है।
फिलहाल शो अपने 16वें सीजन में चल रहा है और अभी भी टॉप पर अपनी पोजीशन को बनाए हुए है। इस वक्त शो के वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर काफी चर्चा चल रही है। काफी दिनों से चर्चा है कि श्रीजीता डे बिग बॉस हाउस में दोबारा एंट्री लेने जा रही हैं.. लेकिन कलर्स टीवी का नया प्रोमो इन अफवाहों को गलत साबित कर रहा है। बिग बॉस के नए प्रोमो में विकास मनकतला दिखाई दे रहे हैं। विकास बिग बॉस हाउस में नये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर जाने वाले हैं।
बहरहाल, वहीं सलमान खान की बात करें तो सुपरस्टार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और टाइगर 3 को लेकर भी दर्शकों का उत्साह बरकरार रखा है। उनके फैन्स भी उन्हें पावर-पैक प्रदर्शन के साथ पर्दे पर वापस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











