#JustIn: बिग बॉस 11 का ये धमाकेदार सलमान और सुलतान ट्विस्ट सुना?
सलमान खान कितना भी ना कर लें लेकिन बिग बॉस और सलमान एक दूसरे की ज़िंदगी बन गए हैं। और शो के नए सीज़न की धमाकेदार डीटेल्स भी बाहर आ चुकी हैं।
सलमान खान कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन बिग बॉस का मोह उन्हें हो चुका है। अब ना वो ये शो छोड़ेंगे ना ही ये शो उन्हें छोड़ेगा। बल्कि अब शो के अगले सीज़न की तैयारी शुरू हो चुकी है।
और बिग बॉस 11 का सबसे धमाकेदार ट्विस्ट दिया है खुद सलमान खान ने। दरअसल, रोमानिया की टीवी होस्ट और सलमान खान की 'अच्छी दोस्त' लूलिया वंतूर ने मशहूर टीवी शो 'द फॉर्म' का रोमानियन वर्जन होस्ट किया।

ताजा खबर यह है कि सलमान खान इस शो का इंडियन वर्जन होस्ट करेंगे। यह शो कलर्स चैनल पर आने वाला है। और यही है बिग बॉस 11 का ट्विस्ट। बता दें, 'द फॉर्म' काफी पॉपुलर टीवी शो है और 40 देशों में चल रहा है।
सलमान ने कुछ समय पहले इस शो के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था 'एक शो जिसे मैं हमेशा से करना चाहता हूं। यह बिग बॉस की तरह ही है, लेकिन फॉर्म में।'
["अब सलमान खान का रोल है तो मुझे Homework करना पड़ता है"]
शो में 12 कंटेस्टेंट होंगे जो कि एक साथ एक फॉर्म में रहेंगे। इन्हें नॉर्मल किसानों की तरह काम करना है, जानवरों की देखभाल और खेती भी करनी है। वहीं, हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी होगा। बहरहाल, हो सकता है शो के इंडियन वर्जन में कुछ बदलाव किए जाएं।
जानिए अब तक के बिग बृॉस विजेता क्या कर रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications