टीवी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बोले तो सलमान खान...
अगर बॉक्सऑफिस का कोई सुपर स्टार है तो वो है सलमान खान जिसपर किसी को कोई शक नहीं है। लगतार सौ करोड़ का बिजनेस करने वाली सलमान खान की फिल्मों ने उन्हें इस खिताब से नवाजा है लेकिन केवल बॉक्सऑफिस पर ही सल्लू का डंका नहीं बजता बल्कि टीवी पर भी सलमान खान नंबर वन हैं। अगर सलमान खान की डिमांड पूरी होती है तो सलमान खान टीवी के सबसे महंगे होस्ट होंगे।
खबर आ रही है कि बिग बॉस सीजन 7 के लिए सलमान खान ने प्रति एपीसोड पांच करोड़ की डिमांड की है। जबकि पिछले सीजन में सलमान खान ने प्रति एपीसोड 2.5 करोड़ लिये थे। लेकिन इस बार सलमान खान ने दूनी रकम मानकर तहलका मचा दिया है।
इस बार का शो अगस्त में शुरू हो जायेगा, इस बार आपको शो में एक नहीं बल्कि दो सलमान खान नजर आयेंगे। पूछिये कैसे तो हम आपको बता दें कि इस बार सलमान खान का शो में डबल रोल होगा। एक रोल में वह अच्छे रूप में होंगे तो एक रूप बुरा होगा। सलमान खान का अच्छा रूप दिखायेगा कि अच्छाई के चलते लोगों को स्वर्ग प्राप्त होगा, सलमान खान शो में फनी रोल भी निभायेंगे।
आईये तस्वीरों से जानते हैं कैसे बने सलमान खान सुपर स्टार


Click it and Unblock the Notifications