बिग बॉस सीजन 7 के होस्ट सल्लू नहीं शाहरूख?
चौंक गये ना . लेकिन यही खबर है कि इस बार कलर्स के पापुलर शो बिग बॉस को होस्ट आपके चहेते सलमान खान नहीं करने वाले हैं बल्कि इस बार इस शो को प्रस्तुत करेंगे उनके कट्टर दुश्मन शाहरूख खान।
ऐसी चर्चा है कि सलमान अपनी बीमारी और केस के कारण बिग बॉस को होस्ट नहीं कर पायेंगे क्योंकि उनके पास सुटेबिल डेट्स नहीं हैं। इसलिए शो की पापुलेरिटी को देखते हुए शो वालों ने किंग खान को एप्रोच किया है, खैर अभी किंग खान की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है।
कहने वाले कह रहे हैं कि शाहरूख खान तो इसी फिराक में रहते हैं कि किस तरह वह सलमान खान को नीचा दिखाये इसलिए वो सौ प्रतिशत इस शो के लिए हां कह देंगे। वैसे जब से सलमान खान ने इस शो को होस्ट किया है तब से ही विवादों में होने के बावजूद यह शो काफी सफल रहा है। देखते हैं कि इस बार शो के साथ क्या होता है? सलमान के बिना किंग खान इस शो को कहां लेकर जाते हैं?
वैसे टीवी के होस्ट के रूप में किंग खान कुछ खासा सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने केबीसी के भी एक सीजन को होस्ट किया था, तो उसकी टीआरपी अपने पहले और बाद के अमिताभ वाले की अपेक्षा बेकार ही रही और बाकी के चैनलों पर उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये शो कुछ खासा पसंद नही किये गये हैं? जबकि होस्ट के मामले में अमिताभ बच्चन और सलमान खान उनसे कहीं ज्यादा आगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications