बिग बॉस 15 के लॉन्च पर सलमान खान ने पहली बार की अपने रिलेशनशिप पर बात, किया धमाकेदार खुलासा

सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस होस्ट करने को तैयार हैं। बिग बॉस का ये 15वां सीज़न है और सलमान खान का लगातार 12वां सीज़न होगा। सलमान खान ने बिग बॉस 13 के साथ बिग बॉस में 10 साल का सफर पूरा होने का जश्न मनाया था। और अब लगातार 12वां सीज़न होस्ट करने के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि बिग बॉस, उनकी ज़िंदगी का सबसे लंबा रिलेशनशिप है।

इतना ही नहीं, सलमान खान ने ये भी बताया कि इस रिलेशनशिप के प्रति वो इतने ज़्यादा loyal और committed है कि हर साल इसके पास वापस आ जाते हैं। सलमान खान ने बताया कि 4 महीने वो अपने इस रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ होते हैं यानि कि बिग बॉस होस्ट करते हैं और बाकी के 8 महीने, इस रिलेशनशिप के बारे में सोचते हुए निकल जाते हैं। सलमान खान की मानें तो बिग बॉस ने उनकी ज़िंदगी में भी एक स्थिरता ला दी है।

salman-khan-reveals-the-longest-relationship-of-his-life-and-his-loyalty-at-bigg-boss-15-launch

दिलचस्प है कि सलमान खान हर साल प्रतिभागियों को बिग बॉस छोड़ने की धमकी ज़रूर देते हैं। लेकिन हर साल, सलमान खान, नए प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस करने लौट आते हैं। बिग बॉस सीज़न 15 का हिंट भी सलमान खान ने इस साल की शुरूआत में ही दे दिया था। जब सलमान खान बिग बॉस 14 का आखिरी वीकेंड का वार होस्ट करने आए थे तभी सलमान खान ने अगले सीज़न का एलान कर दिया था। बिग बॉस 15 के लॉन्च पर सलमान खान ने शो के बारे में काफी बातें कीं।

जंगल में मंगल या दंगल

जंगल में मंगल या दंगल

सलमान खान ने कहा कि इस बार जंगल में मंगल होगा या जंगल में दंगल लेकिन वो बिग बॉस में सुलतान वाला दंगल नहीं देखना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि घर में झगड़े लिमिट के अंदर हो, थोड़ा सा प्यार हो, थोड़ा सा रोमांस हो और काफी इंटरटेनमेंट। सलमान खान ने प्रतिभागियों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि वो खुद के लिए कैसे खड़े होते हैं और उससे भी ज़्यादा अपने दोस्तों के लिए कितना खड़े होते हैं। सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में ये भी बताया कि वो देखना चाहते हैं कि लोग ये सीज़न कैसे झेल पाते हैं।

बिग बॉस से है प्यार इसलिए लौट आता हूं - सलमान

बिग बॉस से है प्यार इसलिए लौट आता हूं - सलमान

सलमान खान ने बताया कि हर साल एक समय ऐसा ज़रूर आता है जब वो खुद अपना आपा खो देते हैं और बिग बॉस में वापस ना लौटने का मन बनाते हैं। लेकिन हर बार वो वापस लौट आते हैं क्योंकि उन्हें बिग बॉस से काफी कुछ सीखने को मिलता है। सलमान का कहना है कि उन्हें बिग बॉस से प्यार है। जब भी वो किसी एपिसोड में अपना आपा खोते हैं और प्रतिभागियों पर गुस्सा करते हैं तो बाद में ज़रूर सोचते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बाद वो खुद पर मेहनत करते हैं।

नए लोगों से मिलने की खुशी

नए लोगों से मिलने की खुशी

सलमान खान ने बिग बॉस के बारे में बात करते हुए बताया कि हर साल 15 नए लोगों से मिलना, उन्हें जानना और समझना उन्हें बेहद पसंद है। सलमान खान ने बताया कि वो किसी को लेक्चर नहीं देना चाहते हैं लेकिन वो पूरी कोशिश करते हैं कि अगर कोई गलत लग रहा है या फिर गलत दिख रहा है तो सलमान उन्हें टोके और सही करने की सलाह दें। सलमान खान कहते हैं - मुझे 15 नए लोगों से मिलने में बहुत दिलचस्पी है - चाहे वो टीवी स्टार्स हों, फिल्म स्टार्स हों, सेलिब्रिटी हों या फिर आम आदमी।

बिग बॉस 15 बहुत ही मुश्किल

बिग बॉस 15 बहुत ही मुश्किल

बिग बॉस 15 लॉन्च इवेंट होस्ट कर रहीं आरती सिंह ने जब सलमान खान से पूछा कि इस बार प्रतिभागियों को हर साल जैसी सुविधा मिलेगी? तो सलमान खान ने शो के फॉर्मैट का खुलासा करते हुए कहा कि बिग बॉस वैसे तो दानवीर हैं लेकिन इस बार प्रतिभागियों का जीना दुश्वार होने वाला है। क्योंकि उन्हें हर साल की तरह सुविधाएं नहीं मिेलेंगी। उन्हें बस बेसिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

दंगल की शुरूआत

दंगल की शुरूआत

सलमान खान ने आखिरकार दंगल की शुरूआत का एलान कर दिया है। सलमान खान लॉन्च पर काफी अच्छे मूड में दिखे और बताया कि बिग बॉस की इस साल की थीम से उन्हें अपना गाना जंगल है आधी रात है याद आ जाता है। शो के फॉर्मैट के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने ये भी बताया कि 250 कैमरे आप पर नज़र रखेंगे। एक पत्ता भी हिला तो बिग बॉस को उसकी खबर ज़रूर होगी। सलमान खान के साथ बिग बॉस का प्रीमियर 2 अक्टूबर को होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X