कॉफी विद करन में सलमान खोलेंगे अपनी शादी का राज़!
करन जौहर का कॉफी विद करन शो एक बार फिर से स्टार वर्ल्ड पर लाइव होने जा रहा है। कॉफी विद करना का चौथा सीजन 1 दिसंबर से शुरु होगा और स्टार वर्ल्ड पर टेलीकास्ट होगा। शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है और भी तक मिली खबरों के अनुसार शो में दीपिका पादुकोण और प्रिंयका चोपड़ा, सलमान खान आ चुके हैं और करन के साथ कॉफी शेयर कर चुके हैं। करन जौहर के पहले मेहमान सलमान खान थे जिन्हें अपनी इच्छा या अनिच्छा से करन जौहर के सवालों का जवाब देना ही पड़ा वो भी अपनी शादी और गर्लफ्रैंड से रिलेटेड।
सलमान खान पहली बार इस शो के मेहमान बने थे पिछले चार सीजन में से किसी भी सीजन में सलमान खान ने शो में आकर करन जौहर के साथ कॉफी शेयर नहीं की थी। लेकिन अब चूंकिं सलमान और करन पिछले कुछ समय से काफी अच्छे दोस्त भी बन गये हैं तो सलमान ने करन जौहर के शो में आकर उनके साथ काफी सारी बातें शेयर कीं। करन जहौर ने सलमान खान से कुछ ऐसे सवाल पूछे जिन्होने सलमान खान को चुप करा दिया उनके पास जवाब ही नहीं था। दबंग खान ने आखिकार अपना दिल खोलकर अपनी शादी को लेकर पूछे गये सवालों के जवाब दिये।
करन जौहर ने सबसे पहले सलमान खान से पूछा कि वो उनके इस शो के पिछले चार सीजन में क्यों नहीं आए। उसके बाद उन्होंने सलमान खान से पूछा कि अगर वो किसी दिन कैटरीना कैफ की बॉडी पर अपनी आंखें खोलें तो वो क्या करेंगे। इस प्रश्न पर सलमान खान काफी शर्मा से गये। सलमान खान के चेहरे को इतना लाल किसी ने भी नहीं देखा होगा जितना करन के इस सवाल पर उनका चेहरा हो गया था। सलमान ने करन के इस सवाल पर कहा कुछ भी बोलता है यार ये आदमी।


Click it and Unblock the Notifications