गलती से सलमान ने कर दी 'भारत' फिल्म की कहानी Leak, 72 साल तक,वीडियो में खुलासा

By Prachi Dixit

सलमान खान बीते शनिवार द कपिल शर्मा शो पहुंचे। सलमान खान यहां पर अपनी किसी फिल्म का नहीं बल्कि अपने टीवी शो द कपिल शर्मा का प्रमोशन करने के लिए आए थे। कपिल के नए शो के निर्माता सलमान खान हैं। लेकिन अनजाने में सलमान ने शो में एंट्री लेते ही भारत फिल्म की कहानी और अपने किरदार का खुलासा कर दिया।

हालांकि ये सब गलती से हुआ। फिलहाल इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर सलमान फिल्म में अपने किरदार का एक बड़ा राज जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। हुआ यूं कि कपिल ने सलमान से कहा कि भाई दीपिका की शादी हो गई है। प्रियंका की शादी हो गई है। आप भारत फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं कैसा लग रहा है।

जवाब में सलमान ने कहा कि भारत में जो मेरा किरदार है, उसकी शादी भी 72 साल तक नहीं होती है। मैं भी उसी को फॅालो कर रहा हूं। जिस पर कपिल कहते हैं कि भाई, फिल्म की स्क्रिप्ट तो कुछ समय पहले लिखी गई है। इससे पहले आप किसे फॅालो कर रहे थे।

Salman Khan, Bharat

ना चाहते हुए भी सलमान ने 'भारत' की एक अहम जानकारी लीक कर दी। सलमान की 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है। सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।

आपको बता दें कि इन 7 वजह से सलमान की भारत इस साल की सबसे बड़ी हिट बन सकती है... इसके साथ नीचे देखिए Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X