सर्जरी करा के भारत लौटे सलमान, बिग बॉस की करेगें शूटिंग
सलमान अपने चेहरे की सर्जरी कराने के लिए पिछले काफी समय से अमेरिका में थे। लेकिन अब वो ठीक है इसलिए स्वदेश वापस आ गये हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 5 के लिए भारत वापस आये हैं। अगले दो दिन बिग बॉस की शूटिंग होगी। चूंकि अभी भी सलमान का इलाज चल रहा है इसलिए वो शूटिंग के बाद अमेरिका वापस लौट जायेगें।
बिग बॉस 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार इस शो के होस्ट सलमान खान के अलावा संजय दत्त भी होगें। जिनका ये पहला टीवी शो है। सलमान सिर्फ शुरूआती शो में ही दिखायी देगें उसके बाद गेम की कमान संजय बाबा के हाथ में होगी। गौरतलब है कि सलमान लंबे अर्से से ट्राइजेमाइनल न्यूराल्जिया और न्यूराइज्म से पीड़ित थे जिसके चलते उनके चेहरे और पीठ में काफी दर्द रहता था। लेकिन सर्जरी के बाद से सलमान पूरी तरह से फिट है।
खबर ये भी है कि सलमान खान बिगं बॉस की शूट के बाद आयरलैंड जायेगें क्योंकि वहां उन्हें कैटरीना कैफ के साथ यशराज की फिल्म एक था टाइगर को शूट करना है।


Click it and Unblock the Notifications












