..................... Salman khan Regretted remerging the jodhpur station video, said- i feel bad - Hindi Filmibeat

जोधपुर पुलिस स्टेशन वाले वीडियो को याद कर पछताए सलमान खान, बोले- मुझे खुद को अच्छा नहीं लगता...

Salman khan

Salman Khan Video Viral: सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काले हिरण के शिकार वाले मामले पर बात करते हैं।

यह मामला 1998 का है। जब वह काले हिरण के मामले में जोधपुर के पुलिस स्टेशन में बैठे नजर आए थे। इस वीडियो में सलमान खान पैर ऊपर करके बैठे हैं जबकि उनके सामने पुलिस अधिकारी भी बैठे थे। इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें अहंकारी बताया था।

वहीं वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान रजत दलाल को समझाते हुए कहते हैं कि 'अगर आपने मेरी पुरानी क्लिप देखी है तो ऐसा लगता है कि सलमान खान को देखो वह कितनी बदतमीजी से पुलिस स्टेशन में बैठा है, लेकिन मेरा उसमें कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था। तो मैं वहां जाकर क्यों डरूं ? लेकिन जब एक ऑफिसर आता है सीनियर आता है तब खड़ा होना उस बैच की इज्जत करना तो मुझे जब खुद को वह बैठा हुआ वीडियो दिखाई देता है मुझे खुद को अच्छा नहीं लगता है।'

सलमान खान आगे कहते हैं कि- 'मैं बचपने में वो क्या हरकत कर गया। मेरी चाल एक चाल है। मैं उस चाल को बदल नहीं सकता तो उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कि घमंड है...लेकिन नहीं है। मैं आपके सामने आता हूं आपकी आवाज में बात कर सकता हूं। मेरी आवाज आपसे ज्यादा बुलंद है, लेकिन च्वाइस यह है कि ये नहीं करता मैं।'

सलमान खान रजत दलाल को समझाते हुए आगे कहते हैं कि मैंने पिछली जिंदगी को अलविदा कह दिया था। मैंने सभी से जाकर माफी मांगी थी। जितने झगड़े थे उसे भुला दिया और हीरो बन गया सभी ने मेरा मेरे सफर में साथ दिया और अगर आपको भी इंडस्ट्री में काम करना है तो आपको भी ऐसा ही करना चाहिए।

आपको बता दें कि काले हिरण को मारने के मामले पर ही लॉरेंस बिश्नोई समलान खान से माफी की मांग कर रहा है। जिस वजह से लॉरेंस बिश्नोई और उनका भाई उनपर बार-बार हमले भी करवा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X