Shock..दस का दम के लिए सलमान का.. बिग बॉस 11 को NO..NEVER !
बिग बॅास 11 और दस का दम इन दोनों शो के बीच सलमान खान का नाम उलझा हुआ है। खबर है कि सलमान इस साल दस का दम सीजन 3 के लिए बिग बॅास 11 को नजरअंदाज कर सकते हैं!
इन दिनों टीवी की दुनिया में एक तरफ सुनील और कपिल विवाद है। दूसरी तरफ बिग बॅास 11 और दस का दम सीजन 3 के बीच सलमान खान के एंट्री करने की खबर भी सुर्खियों में बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान दस का दम शो में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
जल्द ही इस साल सलमान छोटे पर्दे पर एंट्री कर सकते हैं।पिछले साल ही सलमान ने इस बात की तरफ इशारा किया था कि वह बिग बॅास 11 में नजर नहीं आ सकते हैं। इसके पीछे की वजह बिग बॅास के आम आदमी Vs सेलिब्रिटी के कांसेप्ट को लेकर था।

पूरा सीजन विवादों भरा था। पिछले साल से ही ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सलमान बिग बॅास की प्लानिंग और कांसेप्ट को परखने के बाद ही बिग बॅास 11 का हिस्सा बनेंगे। लेकिन दस का दम 11 ने एक नई उलझन पैदा की है।
अगर दोनों शो की तरफ देखा जाए तो बिग बॅास 11 हमेशा से ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहा है। पिछले सीजन में सलमान के नाम को भी कंटोवर्सी का हिस्सा बनना पड़ा था। दस का दम एक गेम शो है।जिसमें कंट्रोवर्सी होने की गुजांइश ना के बराबर है।
मिली जानकारी के अनुसार सलमान खुद दस का दम 3 करने में दिलचस्पी रख रहे हैं। वह जल्द ही इस पर मुहर लगाने के लिए तैयार हैं।बिग बॅास की लोकप्रियता का श्रेय पूरी तरह से सलमान खान को जाता है। ऐसे मेंं कलर्स चैनल के लिए सलमान खान से हाथ धोना सबसे बड़ा नुकसान हो सकता है।
सोनी टीवी भी द कपिल शर्मा शो की गिरती हुई टीआरपी के बाद अब दस का दम से जोरदार वापसी की तैयारी में है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान दस का दम और बिग बॅास 11 में से दस का दम का चयन सबसे पहले कर सकते हैं। आखिर कैसे।यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
