सलमान खान के कारण कपिल शर्मा की हालत खराब, दिया जोरदार झटका, चौंक जायेंगे !
द कपिल शर्मा शो की वापसी कपिल शर्मा के लिए एक बार फिर सुपरहिट की सौगात लेकर आयी है। कपिल शर्मा लगातार तीसरी बार टीआरपी पर नंबर 1 की जगह पर हैं। दूसरी तरफ कपिल के लिए एक नई परेशानी ने जन्म ले लिया है। ऐसी खबर है कि कपिल के शो की टीम ने सलमान खान से उनकी खिलाफ शिकायत की है।
कपिल की ऐसी हरकत पर सलमान बेहद नाराज हैं। मामला ऐसा है कि कपिल स्क्रिप्ट के हिसाब से अपना एक्ट नहीं कर रहे हैं। वह कई तरह के बदलाव के बाद अपने एक्ट के खुद के हिसाब से बदल दे रहे हैं। क्रू के सदस्य इस बात से काफी नाराज हैं। उन्हें कपिल का ये तरीका बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है।

इतना ही नहीं शो में महिला गेस्ट और दर्शकों के साथ कपिल के फ्लर्ट करने का अंंदाज भी भद्दा दिख रहा है। इसे लेकर भी एक्शन की उम्मीद की जा रही है। सलमान अपनी फिल्मों और शो में महिलाओं को हमेशा से सम्मान देते आ रहे हैं। ऐसे में कपिल की इस हरकत पर सलमान की नाराजगी उन्हें भारी पड़ सकती है।
सेट से मिली जानकारी के अनुसार सलमान ने कपिल को ऐसा दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी है। अब ये देखना होगा कि इसका असर कपिल पर क्या पड़ता है।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि छोटे पर्दे के इन सभी सुपरस्टार ने फोर्ब्स इंडिया 2018 के 100 अधिक कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में अपनी जगह बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications