बिग बॉस 7: सलमान को आज भी ऐश्वर्या हसीन लगती हैं?

Salman Khan Recalls Aishwarya Rai Bachchan why?
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय के अफेयर की बातें आज भी फिल्मी गलियारों में भीड़ एकत्र कर देती है। लोग आज भी दोनों खूबसूरत सितारों के बीच के प्यार की गर्माहट को दिल से महसूस करते हैं लेकिन वक्त के पहिए ने रफ्तार बढ़ते हुए दोनों को ही इतना दूर ला खड़ा किया है कि मौजूदा स्थिति में ना तो सलमान खान और ना ही ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के बारे में बात करते हैं और ना ही एक-दूसरे के किसी भी काम पर टिका-टिप्पणी करते हैं।

आज ऐश्वर्या राय बहुत ही प्यारी मां, आदर्श बहू और केयरिंग वाईफ है, आज वह ऐश्वर्या राय बच्चन है जो अपने अतित को छोड़कर बहुत आगे निकल चुकी है। और सलमान की जिंदगी भी कैटरीना और लूलिया से उलझकर फिर से वीरानी हो गयी है। लेकिन लोगों को आश्चर्य उस समय हो गया जब कलर्स के विवादित शो बिग बॉस 7 में शुक्रवार को प्रसारित हुए एपीसोड में सलमान की जुबां पर ऐश्वर्या का नाम आ गया और वो भी दो बार।

सलमान शो की प्रतियोगी शिल्पा को कह बैठे कि वो काफी कुछ ऐश्वर्या से मिलती हैं जिसकी वजह से शायद अपूर्वा ने उनसे शादी की। जैसे ही सलमान के मुंह से ऐश्वर्या का नाम निकला शो के लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उसके बाद ऐश का नाम सलमान ने लिया लेकिन इस बार वह ऐश के आगे बच्चन लगाना नहीं भूले। लेकिन इस बार वह ऐश्वर्या बच्चन बोलते ही खुद ही हंसने लगे।

खैर शिल्पा की तुलना ऐश से करके सलमान ने कोई अपराध नहीं किया है, ऐश हैं ही इतनी खूबसूरत कि कोई उन्हें भूल नहीं सकता है, हां यह और बात है कि सलमान खान को वह आज भी काफी हसीन लगती हैं तभी तो सुंदरता की तुलना वह अपनी किसी भी कोस्टार से कर सकते थे लेकिन क्यों ऐश का ही नाम उनकी जुबां पर आया? जबकि सबको पता है कि शिल्पा और ऐश्वर्या राय बच्चन में कोई भी समानता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X