वो मेरी रियल लाइफ हीरोइन थी- सलमान खान ने की Ex Girlfriends पर बात
सलमान खान कभी कभी कुछ ऐसा बोल देते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। रविवार को बिग बॉस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, शो में अनिल कपूर अपनी अगली फिल्म पागलपंती का प्रमोशन करने पहुंचे थे। लेकिन अब अनिल और सलमान एक साथ हों और पुरानी बातें ना हों।
तो अनिल कपूर ने सलमान खान से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर बात शुरू कर दी। दरअसल, सवाल पूछा गया कि सलमान खान की फेवरिट को स्टार कौन है। तो अनिल कपूर ने जवाब दिया बहुत - भाग्यश्री, माधुरी, ऐश्वर्या, करिश्मा, करीना, सोनम, कैटरीना।

अब जहां सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के नाम पर कोई रिएक्शन नहीं दिया वहीं कैटरीना के नाम पर बस ज़रा सा झेंप से गए। हालांकि अनिल कपूर का मानना था कि सलमान खान और माधुरी दीक्षित परफेक्ट ऑन स्क्रीन कपल थे।
इसके बाद अनिल कपूर के बयान ने सलमान को स्टंप कर दिया। अनिल कपूर ने कहा कि तुम्हारी एक और फेवरिट को स्टार थी। संगीता बिजलानी। सलमान ने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया वो मेरी रियल लाइफ हीरोइन थी।


Click it and Unblock the Notifications