दिशा पटानी के बिग बॉस में पहुंचते ही सलमान खान ने खींची राहुल वैद्य की टांग, दिशा परमार का आया रिएक्शन!
'बिग बॉस 14' की इस समय धूम है और सलमान खान घर के माहौल को हमेशा कुछ शानदार बनाते रहते हैं। इस समय एक खबर काफी चर्चा में चल रही है और वो ये है कि हाल ही में दिशा पटानी बिग बॉस पर पहुंचीं थीँ। उनके साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे। गौरतलब है कि ये दोनों सितारे फिल्म राधे में नजर आने वाले हैं और दिशा पटानी सलमान खान के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखेंगी।
लेकिन इस बीच एक ऐसा किस्सा सामने आया जो कि चर्चा में चल रहा है। बता दें कि सलमान खान ने इस दौरान राहुल वैद्य की टांग खिंचाई की थी। दरअसल राहुल की गर्लफ्रेंड दिशा परमार हैं और सलमान खान ने राहुल से कहा था कि उनसे मिलने उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार आईं हैं। इसके बाद राहुल काफी खुश हुए थे लेकिन ये दिशा पटानी निकलीं। इसके बाद वो हंसने लगे और बाकी लोग भी मजाक करते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications