BREAKING: सलमान खान ने अपने नए TV शो का किया खुलासा.. हो जाएं तैयार
[बॉलीवुड न्यूज] रोमानिया की टीवी होस्ट और सलमान खान की 'अच्छी दोस्त' लूलिया वंतूर मशहूर टीवी शो 'द फॉर्म' का रोमानियन वर्जन होस्ट कर रही हैं। कुछ ही दिनों पहले लूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, और लिखा था कि वो 'द फॉर्म' की शूटिंग के लिए जा रही हैं।
बहरहाल, ताजा खबर यह है कि सलमान खान इस शो का इंडियन वर्जन होस्ट करेंगे। यह शो कलर्स चैनल पर आने वाला है। बता दें, 'द फॉर्म' काफी पॉपुलर टीवी शो है और 40 देशों में चल रहा है।
''सलमान खान की फिल्म कर रहा हूं.. मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है..''
सलमान खान ट्विटर पर इस शो को प्रमोट करते नजर आए। जी हां, सलमान ने शो होस्ट करते हुए लूलिया के वीडियो को शेयर किया.. और फिर लिखा- 'एक शो जिसे मैं हमेशा से करना चाहता हूं। यह बिग बॉस की तरह ही है, लेकिन फॉर्म में।'
शो में 12 कंटेस्टेंट होंगे जो कि एक साथ एक फॉर्म में रहेंगे। इन्हें नॉर्मल किसानों की तरह काम करना है, जानवरों की देखभाल और खेती भी करनी है। वहीं, हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी होगा। बहरहाल, हो सकता है शो के इंडियन वर्जन में कुछ बदलाव किए जाएं।
अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं कि गई थी कि यह शो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। बहराहल, दबंग खान ने खुद ही पर्दा हटा दिया। यहां देखें सलमान खान- लूलिया वंतूर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications
